क्या आप जानते हैं? Do you know?

1- बिल्ली के हर कान में 32 मसल्स होते हैं।
2- पर्थ आस्ट्रेलिया का ऐसा शहर है, जहां सबसे तेज हवा बहती है।
3- बिल्लियां अपनी जिंदगी का66 प्रतिशत हिस्सा होते हुए गुजारती है।
4- स्विट्जरलैंड में दुनिया में सबसे अधिक चाकलेट खाईं जाती है। यहां हर व्यक्ति एक साल में 10 किलोग्राम औसतन चाकलेट खा जाता है।
5- जब आसमान की बिजली गिरती है, तब तापमान 30 हजार डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है।
6- प्रख्यात चित्रकार लियोनार्डो दा विंची एक ही समय में एक हाथ से चित्र बनाने के साथ-साथ दूसरे हाथ से लिख भी सकते थें।
7- खाने की वस्तुओं में कभी भी खराब न होने वाली एकमात्र वस्तु है, शहद।
8- विश्व में सबसे ज्यादा वैज्ञानिक और आइटी एक्सपर्ट भारतीय मूल के है।
9- माचिस से पहले सिगरेट लाइटर का आविष्कार हुआ था।
10- विश्व के प्राचीनतम ग्रन्थ ॠग्वेद को दस खंडों में बांटा गया है।
11- इंसान के आंखों की पेशियां हर दिन एक लाख बार तक कसती और खुलतीं है।
12- जो लोग भीड़ को देखकर जेब में हाथ डाल लेते हैं वे अधिक शर्मीले होते हैं।
13- इंसानों में बच्चों की नजर सबसे तेज होती है। शोध बताते हैं कि बच्चे बंदरों की शक्लों में भी अंतर समझ सकते हैं।
14- मच्छरों ने दुनिया में इंसानों की सबसे ज्यादा जान ली है।
15- जहां एक व्यस्क व्यक्ति औसतन दिन में 15 बार हंसता है, वहीं एक बच्चा पूरे दिन में लगभग चार सौ बार हंसता है।
16- कनाडा के लोगो के अपने-अपने डाक टिकट है। वे चाहें तो अपनी फोटो लगा डाक टिकट भी लिफाफे पर चिपका सकते हैं।
17- एक नीली व्हेल की जीभ का वज़न एक औसत हाथी के वजन से भी ज्यादा होता है।
18- क्लोरोफिल के कारण पत्तियों का रंग हरा होता है।
19- आमतौर पर बच्चे जब 7 साल की उम्र तक आते हैं तो वह झूठ बोलना सीख जाते हैं।
20- एक शोध में पाया गया है कि शनिवार की रात को लोग सबसे ज्यादा खुश होते हैं।
21- यदि कोई इंसान छोटी-छोटी बातों पर नाराज़ हो जाता है तो इसका मतलब है कि वह कोमल ह्रदय का व्यक्ति हैं।
22- कोयला और इंसानों के फिंगर प्रिंट्स इतने मिलते-जुलते हैं कि दोनों में फर्क करना मुश्किल होता है।
23- वैज्ञानिकों के अनुसार अगर शेर और बाघ में लड़ाई हो जाए तो बाघ के जीतने का प्रतिशत बहुत ही ज्यादा है, पर इन दोनो का आमना-सामना होना बहुत ही मुश्किल है, क्योंकि बाघ घने जंगलों में रहता है, जबकि शेर खुले मैदानों में। साथ ही, बाघ अकेला रहता है तो शेर झुंडों में।
24- उल्लू अपनी आंखें इधर-उधर नहीं घुमा सकते।


Previous Post Next Post

نموذج الاتصال