हमारीआँखों की रोशनी कम होने के कई लक्षण होते हैं जैसे- की धुंधला दिखाई देना, सिर में दर्द रहना, दूर और पास की चीजें देखने मे तकलीफ होना। इनके वजह से चश्मे का इस्तेमाल करना पड़ता है। आगे दिए हुए उपायों को आजमाने से आंखों की रोशनी को तेज करने में मदद मिलेगी और साथ मे चस्मा भी जल्द ही हट जाएगा। चस्मा लगाना तो आज कल का फैशन बन गया है लेकिन जो लोग मजबूरी में चस्मा लगाते हैं उनके लिए तो यह जी का जंजाल ही लगता है। जिन लोगों की आंखों की रोशनी कम हो जाती है केवल वही लोग मजबूरी में चश्मा लगाने का दर्द समझ सकते हैं। कुछ लोग चश्मे की बजाय लैंस का प्रयोग करते हैं परंतु लैंस लगाने के बाद आंखों का और अधिक ध्यान रखना पड़ता है। इसलिए हम ऐसे नुस्खे बताने जा रहे हैं जिससे न केवल आंखों की रोशनी तेज होगी बल्कि चश्मे से भी जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा। इन नुस्खों का प्रयोग रात को सोने से पहले जरूर करे ।
आंखों की रोशनी तेज करने के नुस्खे-
1. आंवला आँखों के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। आंवले से बने मुरब्बे का प्रतिदिन दो बार सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है।
2. गाजर विटामिन A और बीटा-कैरोटीन से भरपूर होती है, जो रेटिना की सेहत के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए गाजर को अपने भोजन मे सलाद, जूस या सब्जी के रूप मे अवश्य उपयोग करे।
3. आंवला मे विटामिन C पाया जाता है, जो ऑंखों की रोशनी बढ़ाने मे मददगार है। आप नियमित आंवला जूस का सेवन कर सकते है या इसे किसी अन्य रूप मे डाइट मे शामिल कर लाभ प्राप्त कर सकते है। आंवला ऑंखो की मांसपेशियों को मजबूत करता है ओर ऑंखों की थकान दूर करता है।
4. एलोवेरा मे एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन होते है जो हमारी ऑंखों की सेहत को बेहतर बनाने मे मददगार है। इसलिए रोजना सुबह खाली पेट एक चम्मच एलोवेरा जूस का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
5. दो बादाम, आधा चम्मच मिश्री और एक चम्मच सौंफ को पीस ले। इस मिश्रण का रोज दूध के साथ सोने से पहले जरूर सेवन करें। इससे आंखों को लाभ मिलेगा।
6. मिश्री और जीरे को बराबर मात्रा में लेकर पीस लें। इसे रोज घी के साथ एक चम्मच इस्तेमाल करें। इससे आपकी आँखों की रोशनी बढ़ेगी।
7. आंखों के लिए गन्ना और केला भी बहुत फायदेमंद होता है । गन्ने के रस में नींबू का रस मिलाकर पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
8. गाय का घी हाथों में लगाकर कान में पीछे यानी कनपटी पर हल्के हाथ से मसाज करें। ऐसा करने से आँखों की रोशनी तेज होती है।
9. आँखों के लिए तांबे का पानी भी बहुत लाभकारी होता है। ऐसा करने के लिए एक लीटर पानी को तांबे के जग में भरकरप रातभर के लिए रख दे। सुबह उठकर ही इस पानी को पियें । इससे आंखों की रोशनी तेज होने में मदद मिलती है।
10. रात को सरसों के तेल से पैर के तलवों की मालिश करके ही सोएं और सुबह घास पर नंगें पैर चलने से भी बहुत फायदा मिलता है।
11. अंगूर को भी रोजाना खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है इसलिए अन्गूर का सेवन अवश्य करें।
12. आंखों की एक्सरसाइज करने से भी फायदा मिलता है। एक्सरसाइज के लिए अपनी आंखों को घड़ी की तरह गोल - गोल घुमाएं और फिर उल्टी दिशा में भी घुमाएं। ऐसा करने से भी आंखों की रोशनी बढ़ती थी।
13. आंखों को एक जगह पर फोकस करने से भी बहुत लाभ मिलता है। इसके लिए एक पेन लें और उसे आंखों की सीध लाये और उसे आगे पीछे करते रहें। कोशिश करे कि आंखों का फोकस पेन की और ही रहे। इस तरह करने से भी आंखों को फायदा मिलता है।
इन सभी नुस्खों को अपनाकर, ऑंखो के सही पोषण एक्सरसाइज करके आप अपनी ऑंखो की रोशनी मे बहुत लाभ पा सकते है। याद रखें यदि आपकों ऑंखो मे कोई समस्या महसूस हो रही है, तो आप डाॅक्टर से आवश्यक सलाह ले। क्योकि घरेलु उपाय मदद करते है, लेकिन सही चिकित्सा सलाह के बिना इनआंखों की समस्याओं को अनदेखा करना सही नही होगा।
हमेशा अपनी ऑंखों की देखभाल करें ताकि आप दुनिया को साफ और सुन्दर देख सकें।
