अनमोल विचार/anamol vichaar

अनमोल विचार जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन विचारों का महत्व हमारे जीवन को एक दिशा और आदर्श देना है। यह हमारी मानसिक स्थिति को मजबूत करने और सही निर्णय लेने में सहायता करता है।  अनमोल विचार जीवन की सफलता में भी एक महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। जब भी हम अपने दोस्तों के साथ सफलता प्राप्त करते हैं, तो हमें विजयी बनाने में अनमोल विचारों की मदद मिलती है।

                        अनमोल विचारों का प्रभाव हमारे जीवन में गहरी छाप छोड़ता है। ये विचार हमारी सोच, सिद्धांत, शब्द और कार्य को प्रभावित करते हैं। यदि हम उपयुक्त रूप से अनमोल विचारों का उपयोग करें, तो हम अपने जीवन की गुणवत्ता में सफल हो सकते हैं। इसके अलावा, अनमोल विचार हमारे व्यक्तिगत और पेशेवर विकास में भी मदद करते हैं। जब हम प्रेरणादायक विचारधारा का उपयोग करते हैं, तो हम स्वयं को बढ़ावा देने, संकल्प बनाने और लक्ष्य सीमा तक की क्षमता विकसित कर सकते हैं इस लेख में आपको बहुत सारे अनमोल विचार  मिलगे जिसको आप अवश्य पढ़े






क्रोध मूर्खता से शुरू होता है और पश्चाताप पर खत्म होता है।


हरेक का सूनो और हरेक से सिखों क्योंकि हर कोई सब कुछ नहीं जानता लेकिन हर एक कुछ न कुछ ज़रूर जानता है।


धैर्यता वह रस्सी है जो हमारे जीवन को दुखों के सागर मे डूबने से बचा लेती है।


आप कितने तनाव में हैं इस पर ध्यान देने के बजाय ये याद रखें कि आप कितने भाग्यवान हैं। आज से हम हमेशा अपने भाग्य की सराहना करे।


यदि आपको कोई अस्वीकार करता है तो बुरा न मानें...लोग अक्सर महंगी चीज़ों को ही अस्वीकार करते है क्योकि व उसे पा नही सकते।


चुनौतियां जीवन को मज़ेदार बनाती हैं और उन्हें पार करना जीवन को सार्थक। आज से हम चुनौतियों का आनन्द लें और अपने जीवन को अर्थपूर्ण बनाऐं..


क्रोध और ऑंधी दोनों बराबर है, शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ।


गिरकर उठने वाले कभी न गिरने वालों से बहुत शक्तिशाली होते हैं।


फुलों की खुशबू सिर्फ हवा की दिशा में फैलती है, लेकिन अच्छे व्यक्ति की अच्छाई हर दिशा मे फैलती


गुस्सा होने की जरूरत ही नही है और यदि आप गलत हैं तो आपको गुस्सा होने का कोई हक नही है।


जब लोग किसी को पंसद करते है तो उसकी बुराई भूल जाते हैं और जब किसी से नफरत करते हैं तो उसकी अच्छाई भूल जाते है।


जैसे हर ताले की एक चाबी होती है, वैसे ही हर समस्या का समाधान भी होता है।


शब्द जो जिन्दगी के प्रति द्ष्टिकोण को बदल सकते हैं ''क्या मैं कर सकता हॅू?'' या ''मैं कर सकता हॅू।''


ज़िंदगी में असली सफलता हम तभी हासिल कर सकते है जब हम दूसरों को आगे बढने मे मदद करना सीख लेते हैं।



सकारात्मक सोच का ये मतलब नही है कि हम हर बार ये आशा करें कि सब कुछ अच्छा हो, बल्कि उसका मतलब ये स्वीकार करना है कि जो हो रहा है वही सबसे अच्छा है।



जिनको सपने देखना अच्छा लगता है उन्हें रात छोटी लगती है ओर जिनको सपना पूरा करना अच्छा लगता है उन्हें दिन छोटा लगता है।



बदला लेने से कई गुणा ज्यादा मज़ा सामने वाले काे बदलने में है।


फोन में और मन मे अनावश्यक ''डाटा'' सेव ना करे। इससे ''स्पीट'' घटती ही है।


समय ना लगाओ तय करने मे, आपको क्या करना है, वरना 'समय' तय कर लेगा कि, आपको क्या करना है.. पैसा एक ही भाषा बोलता है, अगर तुमने ''आज'' मुझे बचा लिया तो..''कल'' मै तुम्हे बचा लूंगा- 'पैसा'



महत्व इंसान का नहीं उसके अच्छे स्वभाव का होता है... कोई एक पल में दिल जीत लेता है और कोई जिंदगी भर साथ रह कर भी नही जीत पाता।



मां-बाप की बातें और, किताबें कभी धोखा नही देती है।


डिग्रियां तो आपके पढ़ाई के खर्चे की रसीदें है, ज्ञान वही है जो आपके किरदार में झलकता है।


चाय और चरित्र जब भी गिरता है, तो वह ऐसा दाग लगाता है, की धोने से भी नही जाता है।


नीयत कितनी भी अच्छी हो, दुनियां आपको आपके दिखावे से जानती है, और दिखावा कितना भी अच्छा हो, उपरवाला आपको नीयत से जानता है।


ताश का जोकर और अपनों की ठोकर, अक्सर बाजी घुमा देते है।


इंसान की बड़ी अजीब फितरत हैं, मरे हुए पर रोता है, और जिन्दे को रूलाता है।


भरोसा जितना कीमती होता है, धोखा उतना ही मंहगा हो जाता है।।

दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल, और जुबान का कम इस्तेमाल, आदमी को एक बहतर इंसान बना देता है।
अगर जिंदगी मे सुंकून चाहते हो तो, Focus अपने काम पर करो लोगों की, बातों पर नही।
जब आप कुछ नया करना चाहेगे तो पहले लोग आप हँसेगे फिर आपके सफल होने पर लोग आपकी नकल करेगे।
रिश्ते निभाने के लिए बुध्दि नही, दिल की शुध्दि होनी चाहिऐ। सत्य कहो, स्पष्ट कहो, कहो न सुन्दर झूठ, चाहे कोई ख़ुश रहे, चाहे जाये कोई रूठ।
आप यह नही कह सकते कि आपके पास समय नहीं है क्योंकि आपको भी दिन मे उतना ही समय (24घंंटे) मिलता है जितना समय महान एवं सफल लोगों को मिलता है। 
दुनिया मे हर चीज़ ठोकर लगने से टूट जाती हैं एक कामयाबी ही है जो कि ठोकर खाने से मिलती है।


संंघर्ष पिता से और संस्कार मां से सीखिए, बाकी जो रहा वो दुनिया सीखा देगी।

लोगों के पास हर समस्या का समाधान होता है, बस समस्या दूसरे की होनी चाहिए।


इंसान का असली चरित्र सामने तब आता है, जब वो नशे में होता है, नशा चाहे पैसे का हो, रूप का हो, या शराब का ।


अगर किसी बच्चे को उपहार ना दिया जाये तो वह कुछ देर रोयेगा
मगर संस्कार ना दिए जायें तो वो उम्रभर राेयेगा।


शरीर आराम की तलाश में और हालात पैसों की तलाश में मन शांति की तलाश में है ओर दिल अपनों की तलाश में..


त्याग के बिना कुछ भी पाना संभव नही है क्योकि सांस लेने के लिए भी पहले सांस छोड़नी पड़ती है।


दुसरों की परेशानी का आनंद ना ले, कहीं भगवान आपको वही गिफट ना कर दे, क्योंकि भगवान वही देता है जिसमे आपको आनंद मिलता है..


परमात्मा सभी को एक ही मिट्टी से बनाता है, बस फर्क इतना है कि कोई बाहर से खूबसूरत होता है तो कोई भीतर से..

शरीर कि हिफाजत धन से भी ज्यादा करनी चाहिए.. क्योंंकि शरीर बिगड़नें के बाद धन भी उसकी हिफाजत नही कर सकता है..। 

जीत निश्चित हो तो अर्जुन कोई भी बन सकता है.. 
परन्तु जब मौत निश्चित हो तो अभिमन्यु बनने
के लिए साहस चाहिए..।।

दौलत एक ऐसी तितली है, जिसे पकड़ते-पकड़ते इंसान अपनो से दूर निकल जाता है..।।

 


निष्कर्ष:-

अनमोल विचार हमें जीवन को सफलतापूर्वक निर्माण करने में मदद करते हैं। यह हमें सही दिशा दिखा सकते हैं, हमारी अवधारणाओं को बदल सकते हैं, और हमें प्रेरित करके हमारी मेहनत को अनमोल आदर्शों के साथ समृद्ध कर सकते हैं। इसलिए, हमें अपने जीवन में अनमोल विचारों का उपयोग करना चाहिए और उन्हें प्रभावशाली ढंग से बदलना चाहिए। इस लेख में आप अनमोल विचार के महत्व, प्रकार और उनके प्रभाव के बारे में जान सकते हैं। जीवन को सफलता और खुशियों से भरने के लिए अनमोल विचारों का उपयोग करें।



Post a Comment

Previous Post Next Post

$ads={1}

$ads={2}

Contact Form