GK_सामान्य ज्ञान :- राजस्थान वन्य जीव एवं संरक्षण के बारें में।

राजस्थान अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और राजसी महलों के लिए जाना जाता है, साथ ही यह वन्यजीवों की विविधता का भी घर है। राज्य में कई वन्यजीव अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान हैं जो लुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस लेख में, हम राजस्थान के वन्य जीव एवं संरक्षण के बारे मे महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर बतायेगे। जो विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए तथा सामान्य ज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए ये प्रश्न उपयोगी हैं।

1. राजस्थान के कुल क्षेत्रफल के कितने भाग पर वन है- 10 वे भाग पर

2. राजस्थान में सर्वाधिक वन पाए जाते हैं- उदयपुर में

3. राजस्थान में सबसे कम वन क्षेत्र पाया जाता है- चूरू

4. राजस्थान में वनों को कितने भागों में विभाजित किया जा सकता है-3 (आरक्षित वन, सुरक्षित वन, अवर्गीकृत वन)

5. जिस वन क्षेत्र पर सरकार का नियंत्रण होता है कहलाता है- आरक्षित वन क्षेत्र

6. आरक्षित वन क्षेत्र के अंदर पशु चराने में लकड़ी काटने पर प्रतिबंध है

7. राजस्थान की कुल वन क्षेत्र का आरक्षित वन है- एक तिहाई भाग

8. वह वन क्षेत्र जहां कुछ नियमों के तहत लकड़ी काटने व पशु चराने की अनुमति दी जाती है कहलाते हैं- सुरक्षित वन क्षेत्र

9. राजस्थान के कुल वन क्षेत्रफल का कितना भाग पर सुरक्षित वन क्षेत्र है- 50% से भी ज्यादा

10. ऐसा क्षेत्र जहां पशु चराने लकड़ी काटने पर किसी प्रकार का सरकारी प्रतिबंध नहीं होता है कहलाता है- अवर्गीकृत वन क्षेत्र

11. कौन सी पर्वतमाला राजस्थान को दो भागों में विभाजित करती है- अरावली पर्वत माला

12. राजस्थान में भौगोलिक दृष्टि से वनों को कितने भागों में विभाजित किया जा सकता है- 3

13. उष्णकटिबंधीय वन पाए जाते हैं- राजस्थान के शुष्क एवं अर्द्ध शुष्क भाग में

14. राजस्थान के शुष्क एवं अर्द्ध शुष्क भाग में कौन से जिले हैं- बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, बाड़मेर, नागौर, जोधपुर, सीकर, झुंझुनू, जालौर 4

15. राजस्थान के शुष्क एवं अर्द्ध शुष्क भाग में कौन से वन पाए जाते हैं- रोहिडा, खेजड़ी, ढोकला, वेर, बबूल, केर, नीम आदि

16. राजस्थान का कल्पवृक्ष है- खेजड़ी

17. राजस्थान का राज्य वृक्ष है- खेजड़ी

18. राजस्थान का राज्य पुष्प है- रोहिडा

19. सेवन घास पाई जाती है- जैसलमेर

20. उष्णकटिबंधीय शुष्क पतझड़ वन को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है-मानसूनी वन

21. उष्णकटिबंधीय शुष्क पतझड़ वन कहां पाए जाते हैं- बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, कोटा, झालावाड़, अलवर, अजमेर, जयपुर, सवाई माधोपुर, करौली, बूंदी, टोंक

22. उष्णकटिबंधीय शुष्क पतझड़ वन में कौन से पेड़ पाए जाते हैं- सागवान, बरगद, तेंदू, सालर, महुआ, गूलर, धोक, ढाक, साल, सीताफल, बांस, आंवला, आम, नीम, शीशम आदि

23. अर्द्ध उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन कहां पाए जाते हैं- पहाड़ी में ऊंचाई वाले भागों

24. सदाबहार वन होते हैं- अर्द्ध उष्णकटिबंधीय

25. राजस्थान में कितने राष्ट्रीय उद्यान है- 3

26. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान स्थित है- भरतपुर में

27. केवलादेव घना पक्षी अभयारण्य में मुख्य प्रजाति पाई जाती है- साइबेरियन क्रेन, बगुले, बयां, कोयल, बटेर

28. रणथंबोर राष्ट्रीय उद्यान स्थित है- सवाई माधोपुर जिले में

29. उद्यान राजस्थान का कौन सा अभ्यारण भारतीय बाघ के लिए प्रसिद्ध है- रणथंबोर राष्ट्रीय

30. रणथंबोर राष्ट्रीय उद्यान में कौन-कौन से वन्य जीव पाए जाते हैं- बाघ, भालू, सांभर, नीलगाय, मगरमच्छ

31. मुकुंदरा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान स्थित है- कोटा और चित्तौड़गढ़ में

32. अभ्यारण शब्द का अर्थ होता है- भय मुक्त वन

33. राष्ट्रीय मरू उद्यान और वन्य जीव अभ्यारण स्थित है- जैसलमेर बाड़मेर में

34. राष्ट्रीय मरू उद्यान में कौन से मुख्य जीव पाए जाते हैं- गोडावण, भेड़िया, सियार, लोमड़ी, चिंकारा, नीलगाय

35. केला देवी वन्य जीव अभ्यारण स्थित है- सवाई माधोपुर और करौली में

36. कुंभलगढ़ वन्यजीव अभ्यारण स्थित है- राजसमंद, पाली, और उदयपुर में

37. फुलवारी की नाल वन्य जीव अभ्यारण स्थित है- उदयपुर में

38. सरिस्का वन्य जीव अभ्यारण स्थित है- अलवर में

39. टॉडगढ़ रावली वन्य जीव अभ्यारण स्थित है- राजसमंद, अजमेर, पाली

40. सीतामाता वन्य जीव अभ्यारण स्थित है- प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, उदयपुर में

41. माउंट आबू वन्यजीव अभ्यारण स्थित है- सिरोही में

42. माउंट आबू वन्यजीव अभ्यारण में मुख्य रूप से पाया जाता है- जंगली मुर्गा

43. रामगढ़ विषधारी वन्य जीव अभ्यारण स्थित है- बूंदी में

44. जमवारामगढ़ वन्य जीव अभ्यारण स्थित है- जयपुर में

45. राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल वन्य जीव अभ्यारण स्थित है- कोटा, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर

46. जवाहर सागर अभ्यारण स्थित है- कोटा, बूंदी, चित्तौड़गढ़

47. बंद बरेठा वन्य जीव अभ्यारण स्थित है-भरतपुर में

48. भैंसरोडगढ़ वन्य जीव अभ्यारण स्थित है- चित्तौड़गढ़ में

49. सवाई मानसिंह वन्य जीव अभ्यारण कहां स्थित है- सवाई माधोपुर में

50. वनविहार वन्य जीव अभ्यारण, केसरबाग वन्य जीव अभ्यारण कहां स्थित है- धौलपुर में

51. जयसमंद वन्य जीव अभ्यारण और सज्जनगढ़ वन्य जीव अभ्यारण स्थित है-
उदयपुर में

52. नाहरगढ़ वन्य जीव अभ्यारण स्थित है- जयपुर

53. शेरगढ़ वन्य जीव अभ्यारण स्थित है- बारा

54. ताल छापर वन्यजीव अभ्यारण स्थित है- चूरू

55. राजस्थान के कौन से वन्य जीव अभ्यारण बाघ संरक्षण परियोजना में शामिल है-रणथंभोर, सरिस्का, और मुकुंदरा हिल्स

56. राजस्थान में स्थित वेटलैंड स्थल कौन से हैं- केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान और सांभर
झील

57. राष्ट्रीय वन नीति घोषित की गई-1952

58. राष्ट्रीय वन नीति के अनुसार कुल भूभाग का कितना प्रतिशत वन क्षेत्र होना
चाहिए-33%

59. राजस्थान राज्य की वन नीति घोषित की गई-2010

60. करना वन नीति 2010 का लक्ष्य रखा गया- संपूर्ण भूभाग के 20% भाग को वनाच्छादित

61. वर्तमान में राजस्थान में कितना प्रतिशत भू भाग वनाच्छादित है-10 प्रतिशत

62. काजरी कहां स्थित है - जोधपुर (केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान)

63. आफरी स्थित है - जोधपुर (शुष्क वन अनुसंधान संस्थान)

64. खेजड़ली कांड कब हुआ-12 सितंबर 1730 में

65. अमृता देवी विश्नोई के नेतृत्व में कितने स्त्री पुरुषों ने बचाने के लिए अपने प्राणों
का बलिदान दिया-363

66. को विश्व का एकमात्र वृक्ष मेला कब भरता है- भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की दशमी

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال