योग क्या है ? नियमित योग करने से लाभ।
योग आध्यात्मिक, शारीरिक और मानसिक प्रथाओं का एक समूह है। योग एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है जहां शरीर, मन और आत्मा संयुक्त होते है। योग शब्द हिंदू धर्म, जैन धर्म और बौद्ध धर्म में ध्यान की प्रक्रिया से संबंधित है। योग को प्राणायान, योगासन भी कहते है। योग का शब्दिक अर्थ है जोड़ना। योग शारीरिक व्यायाम, शारीरिक मुद्रा (आसन) ध्यान, सांस लेने की तकनीकों और व्यायाम को जोड़ता है। जिसकी उत्पत्ति प्राचीन भारत में हुई थी। जो अब चीन, जापान, तिब्बत, दक्षिण पूर्व एशिया और श्रीलंका के साथ-साथ अन्य देशो में अपनाया जाने लगा है। जिससे पुरी दुनिया परिचित है।
योग के लाभ:-
योग मनुष्य जीवन को उच्च व दिव्य बनाता है। योग हमारे दिमाग, मस्तिष्क को ताकत प्रदान करता है। योग से न केवल व्यक्ति का तनाव दूर होता है बल्कि मन और मस्तिष्क को भी शांति मिलती है। योग हमारी आत्मा को शुद्ध करता है। योग हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। जो हर इंसान के लिए बहुत लाभकारी है।नियमित योग के लाभ:-
आप चाहे, तो रोजाना विभिन्न तरह की योग मुद्रओे का अभ्यास करके अपने स्वास्थ्य में अद्भुत फायदे पा सकते है। अगर सही तरह से और नियमित रूप से योग आसन किए जाए, तो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, ललीलापन बढ़ता है। आप विभिन्न प्रकार की योग प्रक्रिया अपनाकर कई तरह की बिमारियो से भी छुटकारा पा सकते है। योगासन आपके शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढाने के साथ साथ मन को शांति प्रदान करता है। ऐसे में जीवन की गुणवत्ता को बढाने के लिए योगासनों का नियमित अभ्यास करना आवश्यक है। नियमित योग से असंख्य लाभ प्राप्त होते है। उनमें से कुछ लाभ निम्नलिखित है।1 मन की शांति:-
नियमित योग आसनों और ध्यान से मस्तिष्क शांत होता है और शरीर संतुलित रहता है। जब मन-मस्तिष्क शांत होगें तो तनाव भी दूर होगा। नियमित योग से सोचने की क्षमता और सृजनात्मकता वाले हिस्सों में संतुलन बढ़ता है। इससे बुध्दि तेज और शार्प होती है साथ ही आत्मनियंत्रण की शक्ति में भी तेजी से वृध्दि होती है।2 तनाव मुक्ति:-
अगर आप नियमित रूप से योग करते हैं तो आप तनाव मुक्त जीवन भी जी सकते हैं। क्योंकि योग शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। योग तनाव से राहत देता है और अच्छी नींद लाता है, भूख और पाचन बढ़ाता है। यह दिमाग को हमेशा तनाव मुक्त रखता है।
3 शारीरिक थकान से मुक्ति:-
योग की कई तरह की योग मुद्राओं का अभ्यास आपको शारीरिक- मानसिक रूप से स्वास्थ्य रखने में मददगार होता है। जब हम योग करते है तो हमारे शरीर में मांसपेशियों में खिचाव मरोड़ जैसी कई क्रियाएं होती है। जिस कारण हमारे शरीर की थकारन दूर होती है और हम अपने आपको तरोताजा महसूस करते है। अगर आप भी नियमित रूप से योग करते है तो आपके शरीर में नई ऊर्जा का संचार होगा।4 रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढा़ए:-
नियमित योगाभ्यास से हमारे चेहरे पर चमक आती है। शरीर में दिन-प्रतिदिन रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। बुढापे में भी स्वस्थ बने रहते है। शरीर निरोग बलवान हष्टपुष्ट स्वस्थ बनता है। योग से दमा, एलर्जी, साइनोसाइटिस, पुराना नजला, सर्दी-जुकाम इत्यादि रोगों में तो योग का ही अंग प्राणायाम बहुत फायदेमंद होता है। जो हदय फेफडे़ और धमनियो को स्वस्थ्य रखने में बहुत सहायक होता है। ऐसे आसन आपके दिल को फिट रखते है। जिससे फेफड़ो को ऑक्सीजन लेने की क्षमता बढ़ती है। जिससे शरीर की कोशिकाओं को ज्यादा ऑक्सीजन मिलता है। जिससे शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।5 रक्त-संचार को सही करता है।:-
विभिन्न प्रकार के योग और प्राणायाम से हम अपने शरीर के रक्त प्रभाव को बेहतर ठीक कर सकते है। रोजाना योग से मधुमेह का लेबल घटता है जो बैड कोलेस्ट्रोल को कम करता है। इसी कारण की वजह से मधूमेह के रोगियों के लिए योगा बेहद आवश्यक है। क्योकिं हमारे शरीर में सही रक्त-संचार से ही ऑक्सीजन और पोषक तत्वों का संवहन होता है। जिससे त्वचा और आन्तरिक अंग स्वस्थ रहते है।विशेष ध्यान रखने योग्य बाते:-
प्राणायाम योग की सभी मुद्राऐं व आसन आमतौर पर सुरक्षित होते है। फिर भी यदि आप गलत मुद्रा में इसका अभ्यास करते है तो आपके की मांसपेशिओ में खिचाव आने की समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए आपको सही तरीके से अभ्यास करना अति आवश्यक है। शुरूआत में धीरे-धीरे अभ्यास करे और समय के साथ साथ इसे बढाते रहे। अपनी सेहत के मुताबिक योग का चयन करने के लिए किसी योग विशेषज्ञ से अवश्य सलाह ले।निष्कर्ष:-
योग और ध्यान को अध्यात्मिक और वैज्ञानिक दृृष्टि से हमारे शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए अनिवार्य माना गया है। सनातन योग के अद्भुत फायदों का लोहा सिर्फ भारत ही नहीं पूरे विश्व के लोगो ने माना है। क्योंकि योग के माध्यम से ही मस्तिष्क और शरीर का संगम होता है। योगाभ्यास से दुबला पतला व्यक्ति भी ताकतवर और बलवान बन जाता है। आप चाहे किसी भी धर्म से हो, यदि आप अपना बेहतर स्वास्थ जीवन चाहते है तो योग आपकी मदद अवश्य करेगा।हम आपको नियमित योग करने की सलाह देते है। क्योंकि नियमित योग से आप आपने तन और मन को स्वस्थ रखे ओर तरोताजा रहो।
Tags
सेहतमंद सुझाव